Faridabad News: गोली चलाने और मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, नवम्बर 16 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गांव सिहोल में रंजिश के चलते युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला करने तथा देशी कट्टे से गोली चलाने के मामले में सीआईए पलवल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सिहोल निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार, घटना 10 जुलाई 2026 की रात की है। गांव में कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने कपिल और उसके भाइयों पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की नीयत से देशी कट्टे से गोली भी चलाई गई थी। मामले में पीड़ित कपिल निवासी सिहोल की शिकायत पर थाना चांदहट में दर्ज किया गया था।पुलिस इस मामले में पहले ही कमलजीत उर्फ कमल, ओमवीर उर्फ ओम और हरवीर को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान सीआईए टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.