Faridabad News: गोलियां बरसाकर विदेशी कंपनी के सीआओ की हत्या
फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-21सी में पार्किंग और कुत्ते के विवाद में पड़ोसी ने सिंगापुर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। आरोपी ने सीओओ के बेटे पर भी फायर किए, लेकिन उसने कार के पीछे छिपकर जान बचाई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन और करीब 100 गोलियां बरामद की हैं। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विदेशी कंपनी के सीओओ परमजीत सेक्टर-21सी स्थित बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि आरोपी मोनू शर्मा का फ्लैट उसी बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर है। दोनों के बीच पिछले तीन-चार महीने से पार्किंग और कुत्ते को पार्किंग में शौच कराने को लेकर विवाद चल रहा था। परमजीत कुत्ते को शौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.