फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। घरेलू पीएनजी गैस मीटर अपडेट करने के नाम पर मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से सवा तीन लाख रुपये निकल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसायटी निवासी संजीव कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान मालिक के पास गैस मीटर की रीडिग में समस्या होने की बात लिखकर एक पीडएफ आया था। चूंकि उस मकान में अब संजीव कश्यप रहते हैं तो उन्होंने वह पीडीएफ उन्हें भेज दी। उसमें गैस मीटर की रीडिंग में समस्या होने और समाधान के लिए संबंधित व्यक्ति के दिए गए नंबर पर संपर्क करने की बात कही गई थी। इस पर पीड़ित ने 4 अक्तूबर 2026 को उसमें दिए गए नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाले व्यक्ति न...