फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। गैस मीटर अपडेट कराने के नाम पर एक निजी स्कूल शिक्षक से साइबर ठगों ने एक लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले फोन कर गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया और बाद में व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजकर उसे डाउनलोड कराया। फाइल में मांगी गई जानकारी भरते ही पीड़ित का मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक हो गया। इसके बाद उसके केनरा बैंक खाते से सात अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाल ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव पन्हेड़ा खुर्द निवासी रतन सिंह जिला पलवल स्थित जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर 9296908217 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम दीपक बताया और कहा कि एलपीजी गैस मीटर को अपडेट करना जरू...