फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-85 स्थित अडोर ग्रांड निवासी एक युवक से पांंच लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवक के व्हाट्सऐप नंबर पर अडानी गैस मीटर अपडेट के नाम से एपीके फाइल भेजी थी। इसके बाद फोन कर गैस कनेक्शन एक्सपायर होने और उसे चालू रखने के लिए 10 रुपये फीस जमा करने का झांसा दिया। युवक ने आरोपितों के कहने पर फर्जी एप डाउनलोड कर उसमें अपने डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी भर दी। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन बार में कुल 4 लाख 97 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- Noida News: गैस बिल अपडेट कराने के बहाने अधिवक्ता से 60 लाख की ठगी साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।---अमित भाटिया

हिं...