फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: नूंह, केशव भारद्वाज। गैस के गुब्बारे बेचने वाले एक फेरीवाले की सिलेंडर फटने से मौत हो गई। गुब्बारा लेने के लिए आसपास खड़े चार बच्चे भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई । हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:25 बजे जमालगढ़ गांव में मामलिका गांव निवासी करीब 44 वर्षीय मुस्ताक बाइक पर गैस के गुब्बारे बेच रहा था। उनकी बाइक पर हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसका उपयोग गुब्बारों में गैस भरने के लिए किया जा रहा था। जब वह गुब्बारे में गैस भर रहा था तो अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फेरीवाला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। व...