Faridabad News: गाजीपुर में बाइक सवार दो युवकों ने युवती से आईफोन झपटा
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में बाइक सवार दो युवक ड्यूटी से घर लौट रही युवती का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना बाबूलाल फार्म हाउस के पास की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है। नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया कि वह 5 सितंबर की रात करीब 8:50 बजे ड्यूटी से घर लौट रही थी। गाजीपुर गांव में बाबूलाल फार्म हाउस के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।मोनिका के अनुसार झपटा गया मोबाइल आईफोन-14 प्रो है। उसने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.