फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा तक शहर के अनेक वीरों ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों से लेकर आतंकवाद और युद्ध में बलिदान देने वाले जवानों की स्मृतियां आज भी गांवों में जीवित हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन वीर सपूतों को श्रद्धा से याद किया जा रहा है। कई गांवों में शहीदों के नाम पर स्कूल, स्टेडियम और अन्य संस्थानों के नाम रखे गए हैं, जबकि कई स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित हैं। आज भी पति की शहादत पर गर्व करती हैं गीता देवी यह भी पढ़ें- तिरंगे की आन में दो आतंकियों को मार गिराया, शहादत के बाद मिला शौर्य चक्रशहीद संदीप सिंह की वीरता गांव अटाली निवासी बलिदानी संदीप सिंह की वीरता आज भी ग्रामीणों के लिए प्रेरणा है। वर्...