फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। पांच नंबर पी ब्लॉक स्थित गांधी पार्क में जन्माष्टमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथाव्यास पंडित राधा रमण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संदीप सेठी ने विशेष सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा लोगों को सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और संस्कारों की राह दिखाती है। समाजसेवी परविंदर राजपाल ने आयोजन में सहयोग करने वाले क्षेत्रवासियों का आभार जताया। समापन अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीमद्भागवत कथा की महिमा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर यह भी पढ़ें-...