Faridabad News: गांजा समेत युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी ने 310 ग्राम गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी जाहिर खान 20 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स क्षेत्र में गांजा लेकर खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जाहिर खान को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 2500 रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: 350 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.