Faridabad News: गांजा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। बीपीटीपी थाना पुलिस ने चंदीला चौक के पास 520 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांव सिढौला निवासी विजय नाथ के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। तलाशी से पहले आरोपी को नियमानुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी कराने का अधिकार बताया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सफेद पॉलिथीन की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.