Faridabad News: गांजा और एमडीएमए के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गांजा और एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 510 ग्राम गांजा और 6.30 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारत कॉलोनी निवासी रविन्द्र को 510 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह गांजा सदर, दिल्ली से 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था। एक अन्य मामले में अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी दीपेन्द्र उर्फ दीप्पू को 6.30 ग्राम एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीलीभीत से 8 ग्राम एमडीएमए 8,000 रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से कुछ एमडीएमए उसने बेच दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.