Faridabad News: गर्भवती महिला समेत तीन पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना क्षेत्र के छायंसा गांव में आपसी विवाद को लेकर सात माह की गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त की शाम हारुणी की 17 वर्षीय बेटी हप्सा अपनी भाभी सन्ना के साथ सरकारी स्कूल के पास गई थी। आरोप है कि राहुल व उसके परिवार के लोगों ने दोनों से झगड़ा शुरू कर दिया। राहुल ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी लाठी-डंडे, सरिया और चाकू लेकर पहुंचे और तीनों के साथ मारपीट की। हमले में हप्सा, सन्ना और हारुणी घायल हो गईं। सन्ना सात माह की गर्भवती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.