फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। रोशन नगर इलाके में शुक्रवार शाम 26 वर्षीय डिलिवरी ब्वॉय की करंट लगने से मौत हो गई। सड़क पर जलभराव और गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक ने खुद को संभालने के लिए बिजली के खंभे का सहारा लिया था। खंभे में करंट होने के कारण उसकी झुलनसे से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चेतन मार्केट निवासी 26 वर्षीय रामखिलावन ब्लिंकइट के लिए डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे वह सामान की डिलिवरी करने के लिए रोशन नगर की तरफ जा रहा था। इलाके में सड़क पर जलभराव था। इसी दौरान पानी के बीच सड़क पर बने गड्ढे से उसकी बाइक का संतुलन बिगड...