Faridabad News: खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां ओलंपिक स्तर का इनडोर स्विमिंग पूल बनाया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग विकसित करने की योजना है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इसके लिए प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। योजना पर करीब 185 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर और बजट को अंतिम रूप देने के बाद इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरीके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सेक्टर-12 खेल परिसर में पहले से स्विमिंग पूल बना हुआ है, लेकिन पिछले कई वर्षों से इसका संचालन बंद है। अब इस परिसर को नए सिरे से विकसित करने की योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.