Faridabad News: खेल के जरिए अग्रसेन समाज के 18 गोत्रों को जोड़ने का संकल्प
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य परिवार, ग्रेटर फरीदाबाद और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली अग्रसेन प्रीमियर लीग (एपीएल) के आधिकारिक थीम सॉन्ग और ड्रेस का सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य समारोह के दौरान लोकार्पण किया गया। आयोजकों ने बताया कि एपीएल का उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से समाज के सभी 18 गोत्रों को एक सूत्र में पिरोना और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने की। समारोह के दौरान एपीएल-2026 के आधिकारिक थीम सॉन्ग का लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.