Faridabad News: खेलो मेवात-2.0 की तैयारियां पूरी, 3 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। खेलो मेवात-2.0 के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला खेल अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और अब प्रतियोगिताओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस वर्ष हथीन ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय, बुराका को भी आयोजन में शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 अगस्त 2026 से शुरू होंगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.