Faridabad News: खेलों से युवाओं का होता है सर्वांगीण विकास: रघुप्रताप सिंह
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। गांव नेकपुर में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया और खेल प्रेमियों ने मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि रघूप्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। रघूप्रताप सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और कई खिलाड़ी यहीं से निकलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं।प्रतियोगिता के दौरान रघूप्रताप सिंह ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.