फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: पलवल , अजित कुमार। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव बड़ौली स्थिति खेत में तार लगाने गए तीन सगे भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में विजयपाल, राजबीर और बलबीर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विजयपाल के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने खेत में तार लगाने गया था। वहां सुरेंद्र ने रास्ते को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिया। शोर सुनकर उसके दोनों भाई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अन्य आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ वहां पहुंचे और तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान ...