Faridabad News: खेत में जुताई कर रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सदर थाना क्षेत्र के गांव रतीपुर में खेत की जुताई कर रहे किसान पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने किसान पर कुल्हाड़ी, लाठी और अन्य हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि के अनुसार, गांव रतीपुर निवासी दलवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे उसके पिता शिव कुमार, चाचा सुखवीर और चचेरे भाई संदीप खेत में जुताई कर रहे थे। इसी दौरान मनीष, उमेश और सुभाष वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, मनीष के हाथ में कुल्हाड़ी, उमेश के हाथ में जेरी चोसका और सुभाष के हाथ में लाठी थी। आरोप है कि तीनों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। इससे शिव कुमार के सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.