फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। औद्योगिक नगरी में स्वाद के चटकारे लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। शहर के बाजारों में मिठाइयों से लेकर टिक्की-चाट, गोलगप्पे और छोले-भटूरे की रेहड़ियों तक स्वच्छता के मानकों की खुलेआम अनदेखी होती है। खेड़ीपुल, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ की मार्केट में कई जगह मिठाइयां खुले में रखी मिलती हैं। उन पर मक्खियां भिनभिनाती हैं और धूल-मिट्टी जमती रहती है। इसके बावजूद लोग इन्हें खरीदते और खाते नजर आते हैं। रेहड़ियों पर गोलगप्पे खिलाने वाले कई विक्रेता बिना ग्लव्स के खाद्य सामग्री परोसते दिखाई देते हैं। टिक्की-चाट, भल्ले-पापड़ी और गोलगप्पों के साथ छोले-भटूरे व मटर-कुल्चे की बिक्री के दौरान भी साफ-सफाई को लेकर सवाल उठते हैं। सुबह के समय बीके चौक और एनआईटी के एक, दो, तीन व पांच न...