फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। पराठे का ऑर्डर मिलने में देरी होने पर दोबारा खाना मांगना एक अधिवक्ता और उसके दोस्तों को भारी पड़ गया। विवाद के बाद ढाबा संचालक व उसके साथियों ने अधिवक्ता और उसके दोस्त पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता भजन सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनका पूरा जबड़ा टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। शनिवार को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता गौरव गर्ग ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 2:15 बजे वह अपने दोस्त एडवोकेट भजन सिंह और चार अन्य दोस्तों के साथ सेक्टर-12 में धर्मा होटल के पास स्थित पराठे की दुकान पर खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने पराठे का ऑर्...