Faridabad News: खड़े गैस टैंकर से टकराई बाइक, युवक घायल
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सीकरी-प्याला मार्ग पर रात के समय सड़क पर खड़े गैस टैंकर से मोटरसाइकिल टकराने से युवक घायल हो गया। भूदत्त कॉलोनी, असावटी निवासी अजीत ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। सीकरी से प्याला की ओर जाते समय सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हालत में गैस टैंकर खड़ा था। अंधेरा होने के कारण टैंकर दिखाई नहीं दिया और बाइक उससे टकरा गई। हादसे में अजीत के बाएं पैर में चोट लगी। परिजनों ने उसे फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.