Faridabad News: खड़ी बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ युवक
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उटावड़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीमसीका गांव निवासी सरताज अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जून की सुबह वह अपने पिता असलम खान के साथ नूंह-होडल रोड स्थित अपनी दुकान से सामान लेने के लिए निकल रहे थे। उनके पिता बाइक पर बैठे थे और वह हेलमेट लेने गया था। इसी दौरान बाइक के चालक ने तेज और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में असलम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले नल्हड़ अस्पताल और बाद में रोहतक रेफर किया गया। इलाज में व्यस्त रहने के कारण शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.