फरीदाबाद, जुलाई 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला शिक्षा विभाग ने अधिकारी (डीईओ) ने अंडर-17 व 19 आयुवर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल स्थलों पर आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: आज से शुरू होगा जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंटप्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर के अनुसार कराटे प्रतियोगिता 15 से 18 जुलाई तक की एडीएसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबुआ कॉलोनी में आयोजित होगी। 15 व 16 जुलाई को फरीदाबाद खंड की, जबकि 17 एवं 18 जुलाई को बल्लभगढ़ खंड के स्कूलों के मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं जूडो के मुकाबले भी 15 से 18 जुलाई तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में होंगे। ...