फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। गांव पाखल स्थित एक कंपनी में मरम्मत के दौरान क्रेन का भारी पार्ट टूटकर 28 वर्षीय युवक के ऊपर गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी संजय के रूप में हुई है। संजय की दो माह बाद शादी होने वाली थी। पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार का रहने वाला संजय फरीदाबाद के दयाल नगर में किराये के मकान में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह कंपनी में क्रेन की मरम्मत करने गया था। इसी दौरान अचानक क्रेन का एक भारी हिस्सा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संजय का परिवार बिहार में रहता है।

क्रेन का हिस्सा गिरने से युवक की मौत संजय के एक जानकार ने बताया कि दो महीने बाद ...