फरीदाबाद, सितम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। सराय निवासी एक निजी कर्मचारी से नया क्रेडिट कार्ड बनवाने और उसकी तीन लाख रुपये की सीमा कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 65 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले फोन और फिर व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर पीड़ित से आधार और पैन कार्ड समेत अन्य जानकारी हासिल की। एक लिंक भेजकर पैसे की ठगी की। सराय फरीदाबाद निवासी 42 वर्षीय दीपांकर सरकार ने बताया कि उनके पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक का कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके लिए एचडीएफसी बैंक का नया क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है। इसमें तीन लाख रुपये की सीमा मिलने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे आधार कार्ड,...