Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख से अधिक ऐंठे
फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने और उसकी लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने जैन कॉलोनी निवासी युवक से एक लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताकर पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट पर जानकारी भरने के लिए कहा था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जैन कॉलोनी निवासी अनुज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने का ऑफर आया है। साथ ही, इससे क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.