Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 22 हजार रुपये ठगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के प्रेम नगर निवासी से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 22 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित नरेंद्र की शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी गौरव बताया। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने को कहा। उसने लिंक पर मांगी गई जानकारी भरने के बाद ओटीपी दर्ज किया तो उनके क्रेडिट कार्ड से 21,525 रुपये कट गए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.