फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: - कार्ड अपडेट करवाने का झांसा देकर अलग-अलग चार कार्डों की डिटेल ली फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने की प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा दे न्यू जनता कॉलोनी निवासी अनिल कपूर के मोबाइल फोन में एपीके फाइल भेजकर करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत की जानकारी पुलिस को दी शिकायत में अनिल कपूर ने बताया कि 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। पीड़ित ने हां में जवाब दिया तो कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनके क्रेडिट कार्ड के लिए प्रोसेसिंग करवा देता है। इसके बाद ठगों ने उनके व्हाट्सऐप पर एक एपी...