फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में युवक-युवती के घर से चले जाने और कथित तौर पर कोर्ट मैरिज करने से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर गौंछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले की वीडियो भी वायरल हुई है।

युवक-युवती की शादी के बाद का विवाद पुलिस के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय जीतू 19 अगस्त को कॉलोनी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को लेकर घर से चला गया था। युवती के परिजनों का कहना है कि दोनों ने अदालत में शादी कर ली है। हालांकि, शादी के बाद से दोनों अभी तक अपने-अपने घर वापस नहीं लौटे हैं।

परिजनों का हमल...