फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। गांव अलावलपुर स्थित बीएस अनंगपुरिया लॉ कॉलेज में थाना धौज पुलिस ने नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 135 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताकर स्वस्थ जीवनशैली, योग और खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। साथ ही नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में आचार्य करमवीर ने विद्यार्थियों को योग, ध्यान और सकारात्मक सोच के...