Faridabad News: कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठी
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने दोनों संस्थानों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा और मांग पत्र सौंपकर इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग सुधीर राजपाल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी किए। विधायक ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनी कांथन तथा निदेशक एवं विशेष सचिव धीरेंद्र खड़गटा को मेडिकल कॉलेज में सुधार के संबंध में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नूंह के हजारों गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.