फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के राजकीय और निजी कॉलेजों में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। विभाग ने स्नातक और परास्नातक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। विद्यार्थी एक नवंबर तक दाखिला ले सकेंगे। यह उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर माना जा रहा है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में दाखिला नहीं ले पाए थे। जिले के कई कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग से दोबारा दाखिला पोर्टल खोलने की मांग की गई थी। कॉलेज प्रबंधन का मानना था कि पोर्टल दोबारा खुलने से दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को राहत ...