Faridabad News: कैली गांव में दुकान से 384 किलोग्राम पटाखे बरामद
फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव, खंदावली रोड स्थित एक दुकान से 384 किलोग्राम पटाखों से भरे 33 कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को सूचना मिल थी कि कैली गांव, खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स का संचालक मुकेश कुमार अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए अपनी दुकान में कट्टों में भरकर पटाखे रखे हुए हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को दुकान में रखे प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें आतिशबाजी बरामद हुई। दुकान संचालक मुकेश ने 33 कट्टों में करीब 384 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.