Faridabad News: कैबिनेट मंत्री से शिल्पकारों-बुनकरों के लिए बंद योजना दोबारा शुरू करने की मांग
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। देश के पारंपरिक शिल्पकारों, बुनकरों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई ने नीलम-बाटा रोड इलाके में एक निजी होटल में 'भारत के शिल्पकारों का महाकुंभ' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आयोजकों ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के समक्ष शिल्पकारों, बुनकरों के लिए बंद हो चुकी योजना को फिर से शुरू करने की मांग की। कार्यक्रम में कुल 89 उद्यमियों ने भाग लिया। जिनमें 58 पारंपरिक शिल्पकार और 31 एमएसएमई उद्यमी शामिल थे। आयोजन का उद्देश्य शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकें और उनके समाधान के लिए ठोस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.