फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एनएचपीसी फ्लाइओवर पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना साइकिल सवार की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला, जिसका लोगों ने पीछा कर सराय टोल प्लाजा के पास रोक लिया। गुस्साए लोगों ने कैंटर पर पथराव कर उसमें तोड़फोड़ कर दी। थाना सराय ख्वाज पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं एक अन्य घटना में एनएचपीसी चौक के पास ही पिकअप गाड़ी ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी, जिसमें पिकअप गाड़ी के हेल्पर की मौत हो गई। मूलरूप से जसवंत नगर, इटावा निवासी रामबीर यहां दिल्ली के मीठापुर में परिवार सहित रहता था।छोटे भाई राजेश ने बताया कि रामबीर यहां मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी की ...