Faridabad News: कूड़े का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पार्षद पति सहित अन्य पर मामला दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: दुस्साहस: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी के पास मंदिर के सामने फैला कूड़ा हटाने की बात कहना सोसाइटी के संयुक्त सचिव और उनकी पत्नी को भारी पड़ गया। गुरुवार देर रात दस बजे सोसाइटी में सैर पर निकले पीड़ित पति-पत्नी के साथ स्थानीय पार्षद के पति और उनके एक दर्जन से ज्यादा साथियों ने सरेराह गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीड़ित की पिटाई की, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमएलसी और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद संबंधित धाराओं में गुरुवार को सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंसल वर्सालिया सोसाइटी निवासी 34 वर्षीय प्रयाग वार्ष्णेय अपनी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.