फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। शहर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे पार्षदों और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े वेंडर्स की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त अनिल यादव करेंगे। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम की ओर से आयोजित इस बैठक में विभिन्न वार्डों में कूड़ा संग्रहण और निस्तारण के दौरान सामने आ रही चुनौतियों पर विचार किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सुझाव लेकर व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। संयुक्त आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी पक्षों की भागीदारी जरूरी है। बड़...