फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। गुरुग्राम के बंधवाड़ी कचरा निस्तारण केंद्र में फरीदाबाद के कूड़े पर लगी रोक का असर अब शहर में दिखने लगा है। क्षमता कम होने की वजह से शहर के कूड़ा निस्तारण केंद्र भी फुल हो गए हैं। इसके चलते शहर के निस्तारण केंद्रों में शुक्रवार से कूड़ा लाने के लिए मना किया जाने लगा है। नतीजतन घर-घर से कूड़ा उठाने का काम भी लगभग बंद हो गया है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 200 टन फ्रेश वेस्ट का सुथनी में हो रहा प्रतिदिन निस्तारण गुरुग्राम में कचरे की समस्या गुरुग्राम के बंधवाड़ी में फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगमों का संयुक्त कचरा निस्तारण केंद्र है, जहां फरीदाबाद का करीब 1200 टन कूड़ा प्रतिदिन भेजा जाता था। लेकिन पिछले सप्ताह गुरुग्राम नगर निगम ने बंधवाड़ी...