Faridabad News: कूड़ा उठाने से रोकने पर सफाई कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद/बल्लभगढ़, धनंजय चौहान। एक महीने से कर्मचारियों का चल रहा प्रदर्शन उग्र होने लगा है। शनिवार को कृष्णा कॉलोनी में कर्मचारियों ने निगम के ठेका कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई है, नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मामले का वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस ने एएसआई विशाल की शिकायत पर सेक्टर-11 पुलिस चौकी में 3-4 अज्ञात सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मुकादमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरु कर दी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कृष्णा कॉलोनी में काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। इससे इलाके में गंदगी बढ़ने के साथ बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए एक ट्रैक्टर और दो सफाई कर्मचारियों को भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.