Faridabad News: कुपोषित बच्चों के उपचार और निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। बच्चों को कुपोषण से बचाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से काम करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की पायलट परियोजना के परिणामों, चुनौतियों और सुधार के सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में मध्यम और गंभीर तीव्र कुपोषण से प्रभावित बच्चों के उपचार में चिकित्सीय पोषण आहार के प्रभावों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बच्चों की पहचान, नियमित निगरानी और अनुवर्ती देखभाल में सुधार की जरूरत बताई। परियोजना में 60 से 71 माह की आयु के बच्चों के उपचार में सामने आ रहे अंतर को दूर करने पर भी जोर दिया गया। सहायक आयुक्त (प्रशिक्षु) अम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.