Faridabad News: कुख्यात पशु तस्कर मुठभेड़ में ढेर, दो साथी फरार
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: नूंह, अमित भाटिया। अपराध जांच शाखा नूंह पुलिस की टीम और काले रंग की थार गाड़ी में पशु तस्करी कर रहे बदमाशों के बीच गुरुवार तड़के चार बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 40 से अधिक संगीन वारदातों में शामिल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शाहिद उर्फ साहिद ढेर हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथी फायरिंग करते हुए फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, एक थार गाड़ी और उसमें बेरहमी से बंधे दो पशुओं को मुक्त कराया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर काले रंग की एक थार गाड़ी में मवेशियों को ले जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद सिलानी मोड़ से पहले रोजका मेव थाना क्षेत्र अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.