Faridabad News: कुंभकरण और मेघनाद वध का प्रभावशाली मंचन हुआ
फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर शनिवार रात कुंभकरण और मेघनाद वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने दमदार अभिनय और संवादों के माध्यम से युद्ध के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक भाव-विभोर नजर आए। लीला के पहले दृश्य में रावण अपने भाई कुंभकरण को गहरी निद्रा से जगाकर युद्ध के लिए तैयार करता है। कुंभकरण ने रावण को समझाते हुए कहा, भाई, आपने माता सीता का हरण करके उचित नहीं किया। प्रभु श्रीराम से शत्रुता लंका के विनाश का कारण बनेगी, लेकिन रावण अपनी जिद पर अड़ा रहा। भाई के प्रति कर्तव्य निभाने के लिए कुंभकरण युद्धभूमि में पहुंचा, जहां भगवान राम के हाथों उसका वध हो गया। इसके बाद मेघनाद ने युद्धभूमि में श्रीराम की सेना को चुनौती दी। लक्ष्मण ने उसका सामना करते हुए कहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.