फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल जिला प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांवों में किसानों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण और भूमि की उर्वरा शक्ति को सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर, रोटावेटर और बेलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इनसे फसल अ...