फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी क्षेत्र के एसी नगर में गुरुवार शाम एक 14 साल के किशोर की फंदे पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में एक युवक और उसके साथ आए तीन अन्य पर बेटे के साथ मारपीट करने और उसे फंदे पर लटकाकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण शिकायत के अनुसार एसी नगर निवासी सोनू ने बताया कि वह ऑटो चालक है। 20 अगस्त की शाम करीब चार बजे तरुण का एक व्यक्ति के बेटे के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक करीब दो घंटे तक तरुण को ढूंढता रहा। शाम को वह तीन युवकों के साथ तरुण के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ करने लगा।

मारपीट का आरोप पिता का आरोप है कि कमरे में पहुंचने के ...