Faridabad News: किशोरी के घर छात्र फंदे पर मिला, बवाल
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। थाना खेड़ीपुल अंतर्गत टीटू कॉलोनी में गुरुवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र का शव पड़ोस में रहने वाली उसकी सहपाठी किशोरी के घर में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद किशोर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के दौरान लोगों ने किशोरी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों को रोकने का प्रयास कर रहे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में किशोर के परिजनों सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पड़ोसी किशोरी के घर 10वीं का छात्र फंदे से लटका मिला, परिजनों का हंगामाछात्र और किशोरी की पृष्ठभूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.