Faridabad News: किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर आरडब्ल्यूए प्रधान से मारपीट की
फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा अपार्टमेंट सोसायटी में किरायेदारों का चरित्र और पुलिस वैरिफिकेशन शुरू कराना आरडब्ल्यूए प्रधान को भारी पड़ गया। आरोप है कि सोसायटी के दो लोगों समेत तीन आरोपियों ने सेक्टर-30 में उनकी कार रोककर डंडे और रॉड से हमला कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोपियों ने पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल आरडब्ल्यूए प्रधान को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्लोरिडा अपार्टमेंट सोसायटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अश्वनी शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीपीटीपी थाना पुलिस के निर्देश पर उन्होंने सोसायटी में रहने वाले किरायेदारों का चरित्र और पुलिस वैरिफिकेशन शुरू कराया था। इसी को लेकर सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.