फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने काला दिवस मनाते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 स्थित पार्क में आयोजित विरोध सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर लघु सचिवालय पहुंचकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक को सौंपा। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से पहुंची सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाएं सेक्टर-12 पार्क में एकत्रित हुईं। सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की, जबकि संचालन जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवल सिंह, पूर्व कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला कमेटी सदस...