Faridabad News: कार में आग लगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव रोड स्थित शमशान घाट के पास सोमवार को एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी के मालिक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग बुझाए जाने तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय गाड़ी में सवार व्यक्ति समय रहते बाहर निकल गया। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.